spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

बढ़ते ठंड को देखते हुए परमपूज्य ब्राम्हण समाज के तरफ से वृद्धा आश्रम में किया गया सैकड़ो कम्बल का वितरण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-परमपूज्य ब्राम्हण समाज के तरफ से बढ़ते ठंड को देखते हुए मंगलवार को वाराणसी के आशापुर वृद्धा आश्रम में कम्बल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।वहीं माताएं व पिता तुल्य वृद्धजनों ने मौके पर उपस्थित लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कम्बल पाकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कम्बल वितरण सम्पन्न’ का मतलब है कि ज़रूरतमंदों,गरीबों और बेघर लोगों के बीच ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण सफलतापूर्वक चल रहा है,जिसमें सरकारें और कई सामाजिक संस्थाएं समाजसेवी जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं और इस पुनीत कार्य को पूरा कर रहे हैं,ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

वही कम्बल वितरण करने वाले मुख्य अतिथि व समाजसेवी सहित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शीतकाल में गरीब व असहाय वर्ग को ठंड से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है निरंतर सेवा और संवेदना के साथ जनहित के कार्य को करते रहेंगे और हम सभी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है।यह अभियान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा वृद्धाश्रम में 100 कम्बल का वितरण किया गया।इस अवसर पर संजय मिश्रा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी,राजेश पांडेय विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष,अमित दूबे समाजसेवी,पप्पू तिवारी भावी जिला पंचायत सदस्य चिरईगांव सेक्टर नंबर 2 रत्नेश्वर कुमार राय समाजसेवी अंशुमान पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp