spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सेवापुरी विधानसभा में ठंड से राहत की मांग प्रशासन से की अलाव व्यवस्था की अपील

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ रही जबरदस्त ठंड को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी के सेवापुरी विधानसभा उपाध्यक्ष अमित सिंह पनियरा ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लगातार गिरते तापमान के कारण आमजन,विशेषकर गरीब,बुजुर्ग,मजदूर और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अमित सिंह ने विशेष रूप से जक्खिनी बाजार,शहंशाहपुर मिल्कीपुर जमुनी बाजार,भवानीपुर,चंदापुर,बहोरनपुर,कोहली के पुल सहित विभिन्न ग्राम सभाओं में अलाव की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुबह-शाम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है,

ऐसे में ठंड से बचाव के लिए अलाव अत्यंत आवश्यक है।बसपा प्रभारी ने प्रशासन से अपील की कि शीतलहर को देखते हुए जल्द से जल्द अलाव जलवाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए ठंड से बचाव के अन्य इंतजाम भी किए जाएं,ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।क्षेत्रवासियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp