spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब वाराणसी के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होगा।चुनाव संचालन समिति के सदस्य विजय कुमार पांडेय,छेदीलाल यादव,नंद किशोर सिंह पटेल,विजय कुमार भारती ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल तीन प्रत्याशी नारायणी सिंह,ओम प्रकाश पांडेय और राजेश कुमार सिंह के बीच चुनावी मुकाबला होगा जबकि महामंत्री पद पर आनंद कुमार पांडेय,अनिल कुमार सिंह,संतोष कुमार चौबे,शैलेंद्र कुमार सिंह मोनी और वीरेंद्र कुमार यादव के बीच चुनावी जंग होगी अन्य प्रत्याशियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं दुर्गेश कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह व नीरज कुमार पाठक संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नवनीत उपाध्याय व परमहंस राज पटेल के बीच मुकाबला होगा।तहसील पर बुधवार को नामांकन पत्रों वापसी के दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी संदीप कुमार पांडेय व सहायक सचिव प्रशासन पद पर रितेश कुमार दुबे ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।पुस्तकालय मंत्री पद पर जगदीप उपाध्याय का नामांकन पत्र अवैध घोषित कर दिया गया।

इस प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार उपाध्याय निर्विरोध संयुक्त सचिव प्रकाशन पर नरेंद्र कुमार यादव आय व्यय निरीक्षक पद पर अमरनाथ यादव वरिष्ठ सदस्य प्रबंध समिति पद पर दिवाकर प्रसाद चौधरी,रण विजय मिश्रा,विनय कुमार पाठक,राजेश कुमार सिंह व सदस्य कनिष्ठ प्रबंध समिति मयंक कुमार पांडेय,रमेश कुमार उपाध्याय,रितेश कुमार,विकास त्रिपाठी निर्विरोध चुने गये।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp