एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय बेनिफ़िसरी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज समापन हुआ।इस कार्यक्रम में गुरुवार को तकनीकी सत्र में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अभिषेक दत्त त्रिपाठी खाद्य प्रोधोककी बीएचयू वाराणसी,एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरविन्द कुमार।बीएचयू वाराणसी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंकिता हुड्डा बीएचयू वाराणसी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशिबाला उक्त सभी वैज्ञानिकों ने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता और निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया

समापन सत्र में सहायक निदेशक राजेश चौधरी ‘एम एस एम ई’ ने भारत सरकार ने विभाग द्वारा दि जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले उधमियो को प्रमाण पत्र सहायक निदेशक एमएसएमई वीके राणा द्वारा प्रदान किया गया।प्रधानाचार्य पवन कुमार जिला प्रभारी खाद्य प्रसंस्करण रत्नेश चन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बुके द्वारा किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने उधमियो को कहा की बाजार के माँग के अनुसार तैयार करे और पैकिंग आकर्षक होना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीएचयू वाराणसी आरसी अग्रवाल ने किया।


