spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

घरेलू कामगार महिलाओं ने जाना मजदूरों के अधिकार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को गनपतनगर वाराणसी में मजदूरों के अधिकार एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ईस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में शर्मिला देवी एवं प्रमोद पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद पटेल ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की स्थापना,उद्देश्य,प्रमुख कन्वेंशन एवं मजदूरों के हित में इसके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी।वहीं श्रीमती शर्मिला देवी ने मजदूरों के अधिकार,कार्यस्थल पर समानता,सम्मानजनक कार्य परिस्थितियाँ एवं अधिकारों की रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों को उनके कानूनी

अधिकारों,अंतरराष्ट्रीय मानकों एवं सामाजिक सुरक्षा से अवगत कराना था,ताकि वे संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।कार्यक्रम का संचालन सिस्टर फ्रांसिस्का ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp