spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सराहनीय कार्य:गरीब मजदूर परिवार को बीडीओ व सचिव ने उपलब्ध कराई चौकी रजाई गद्दा परिवार में जगी उम्मीद व दौड़ी खुशी की लहर

spot_img

रिपोर्ट/-एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील राजातालाब क्षेत्र के छितौनी कोट (राजभर बस्ती) में रह रहे परिवार की हालात दयनीय जीर्ण शीर्ण स्थिति में पहुँचने की वायरल खबर का संज्ञान लेने के बाद बीडीओ काशी विद्यापीठ राजेश कुमार यादव व सचिव आयुष मौर्या ने गरीब मजदूर परिवार को ठंड से राहत के लिए रविवार को दो चौकी,दो गद्दा व तीन रजाई उपलब्ध कराई साथ ही साथ सचिव आयुष मौर्या ने गरीब मजदूर के कमरे में दरवाजा भी लगवाने की जिम्मेदारी उठाई जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

आपको बता दे कि शनिवार को नेशनल मीडिया हेल्पलाइन/राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास/उपेन्द्र उपाध्याय के साथ साथ पत्रकार अजय तिवारी, अजय गुप्ता,जयचंद सहित एडवोकेट अम्बरीष कुमार रंजन ने गरीब बेसहारा मजदूर परिवार के खंडहर नुमा घर मे सुविधाओं से वंचित रहने का मुद्दा उठाया था और उसे समाचार पत्र में प्रकाशित करते हुए जिले व ब्लाक के आला अधिकारियों को भेजकर सुविधा मुहैया कराने की माँग किया था जिसका सीडीओ वाराणसी प्रखर सिंह ने संज्ञान लेकर बीडीओ काशी विद्यापीठ राजेश कुमार यादव सहित सचिव आयुष मौर्या को पीड़ित के घर शनिवार को भेज जानकारी ली थी।जिसके बाद मजदूर के घर बीडीओ ने तत्काल दो चारपाई,दो गद्दा,तीन कम्बल व तकिया तत्काल उपलब्ध कराने का सचिव को निर्देश भी दिया था।बीडीओ काशी विद्यापीठ राजेश कुमार यादव का कहना रहा कि सोमवार को पीड़िता का आधार कार्ड बनवाने का कार्य कराते हुए बैंक में खाता खुलवाकर शासन सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जायेगा।

सचिव आयुष मौर्या द्वारा रविवार को पीड़ित मजदूर गरीब परिवार के बीच दो चौकी,दो गद्दा तीन रजाई उपलब्ध कराई गयी और घर मे दरवाजा लगवाने की जिम्मेदारी भी ली गयी।इतना ही नही राशन कार्ड बनाने के बाबत जिम्मेदार आला अधिकारी व कोटेदार द्वारा पीड़िता के घर रविवार को पहुँच नाम व आधार कार्ड इत्यादि की जानकारी भी ली गई,सचिव आयुष मौर्या द्वारा बताया गया कि माला देवी पत्नी सोईत राजभर का अंत्योदय कार्ड (लाल कार्ड) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला कार्ड बनाने की प्रकिया की गई है जल्द ही राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp