spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

ठंड में गरीबों असहाय जरूरतमंदों में पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ने किया कम्बल वितरण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भीषण शीत लहर एवम गलन में ठंड से कांप रहे गरीबों,असहायों जरूरतमंदों में जनकवि धूमिल के गांव खेवली में पर्यावरण व जलसंरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने कम्बल देकर ठंड से राहत देने का सराहनीय कार्य किया गया।श्री पटेल ने कहा कि अन्य मौसम में गरीब,असहाय अपना कोई जुगाड़कर समय काट लेते हैं लेकिन ठण्ड का मौसम जो गरीबों,असहायों को काफी कष्ट देती है।इसी मौसम में अमीरी गरीबी की खाई दिखलाई देती है। हमें अपने के साथ साथ दूसरों की भलाई कर पुण्य का कार्य किया जाना जरूरी है।समाजसेवी लौटन पटेल व कैलाश पटेल ने कहा कि गरीबों के अंदर भगवान का वास होता है हम सभी को सेवा कर भगवान का दर्शन करना चाहिए।गंगा नहाने व मन्दिर जाने से भगवान नहीं मिलते बल्कि गरीबों के दिल मे वास करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष पटेल,सुशील कुमार,विपिन मास्टर,डॉ सतीश कुमार,डॉ अशोक,डॉ शिवराज,अजय मास्टर,बृजेश,रामुरत,पुष्पा आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp