spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

सफलता:अवैध सम्बंध के शक में ऑटो चालक पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट पुलिस ने पति को लिया हिरासत में कबूला अपना जुर्म

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अवैध संबंध के शक में ऑटो चालक ने 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर शव चोलापुर के कैथोर गांव स्थित बगीचे में छिपा दी।रविवार को सिर कुंची लहूलुहान लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई।महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया।बताया कि शुक्रवार रात हत्या के बाद शव कैथोर में छिपा दिया था।

कैथोर गांव में दयाराम यादव का बगीचा है।बगीचे में गांव के ही सोनू ने पशुओं के चारे के लिए बजड़े के डंठल का ढेर लगाकर रखा है।रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनू डंठल उठाने गया तो उसने महिला की लाश देखी।सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश सिंह,एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान,एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।एसीपी ने बताया कि छानबीन में महिला की पहचान चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मी त्रिपाठी के रूप में हुई।इसके बाद शक की सुई उसके पति प्रदीप मिश्रा की ओर घूमी।पुलिस ने देर शाम प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि लक्ष्मी के पहले पति की मौत हो चुकी है।उसे शक था कि पत्नी का किसी और से भी अवैध संबंध है।शुक्रवार को उसने साजिश के तहत ऑटो में पत्नी को घुमाने के बहाने बैठाया और रात में कैथोर (चोलापुर) गांव में बगीचे के पास ही ऑटो में मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद शव ऑटो से उतार दोनों पैर तोड़ दिए।फिर ईंट से सिर और चेहरा कुंच डाला।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp