एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती हरहुआ बाजार व्यापार मंडल की ओर से हनुमान मंदिर में मनाई गई।मौके पर स्मरण करते हुए अध्यक्ष अनिल जायसवाल,महामंत्री वीरेंद्र कुमार गुप्त ने कहा कि देश व समाज के लिए अटल जी सदैव प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

उनका राष्ट्र प्रेम, ओजस्वी व्यक्तित्व आज भी सबको सही दिशा दिखाता है।हरहुआ भाजपा मण्डल अध्यक्ष आसुतोष मिश्रा ‘अजय’ उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ वाचपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र गुप्ता,अरविंद कुमार,अपरबल सिंहअनिल पांडेय,मनोज पटेल,विक्की गुप्ता,अनिल विश्वकर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।


