spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

आरटीओ चालान के नाम पर APK लिंक हरहुआ ब्लॉक प्रमुख का व्हाट्सएप हैक

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू का व्हाट्सएप नंबर साइबर ठगों ने हैक कर लिया। शनिवार की रात ब्लाक प्रमुख ने लालपुर-पांडेयपुर थाने और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहा निवासी विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू ने पुलिस को बताया कि वह हरहुआ ब्लाक के प्रमुख है।देर शाम 7.30 बजे अनजान नंबर से आरटीओ चालान संबंधित एपीके फाइल का मैसेज आया,जिस पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप हैक हो गया। मोबाइल काम करना बंद कर दिया।तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल,1930 पर शिकायत दर्ज कराई।लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp