spot_img
14.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

पंचवटी धाम फौजी व्यायाम शाला में एक लाख की कुश्ती रही बराबरी पर

spot_img

30 हजारी कुश्ती सतपाल (चंदौली)ने बलवान ( दिल्ली) को हराया 10 हजारी कुश्ती में अमन मुर्दहा ने अंकित दिल्ली को पटका

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास


वाराणसी/-अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल रविवार को अटेसुआ चंदापुर स्थित पंचवटी धाम फौजी व्यायामशाला में आयोजित हुई। जिसमें देश के कोने कोने से पहलवानो ने भाग लेकर कड़कड़ाती ठंड में भी दमखम दिखाया।कुश्ती दंगल के सबसे बड़ी एक लाख की कुश्ती सनी (स्वामीनाथ) बनाम नीतीश (हरियाणा)के बीच बराबरी पर छूटी। सतपाल (चंदौली) ने बलवान(दिल्ली) को चारों खाने चीतकर 30 हजार का इनाम जीता।अमन (मुर्दहा) एवं अंकित (दिल्ली) के बीच हुई कुश्ती में अमन ने अंकित को पराजित कर 20 हजार का इनाम जीता।विवेक (अहरक) बनाम विकास (बजरंग नगर),लालजी (तेंदुई) बनाम जसवंत (स्वामी नाथ अखाड़ा),रोहित (स्वामीनाथ अखाड़ा) बनाम आकाश (अहरक) का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में कुल 85 जोड़ी कुश्ती हुई।अशोक पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, सहेंद्र पहलवान, मेवा पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई।संचालन रामसेवक यादव मास्टर ,लालजी यादव झगड़ू भइया ने किया।इस अवसर पर
राम आसरे, यादव, दीपक ,संजय पहलवान, मटरु यादव, मनोहर पहलवान, लालजी पहलवान, सहित कई लोग उपस्थित रहे।कमेटी की ओर से डॉ0 बेचू लाल यादव, ग्राम प्रधान मटरू यादव, संजय यादव, विनोद यादव ने अतिथियों एवं और पहलवानों का साफा बांध कर स्वागत सम्मान किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp