रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वर्ष 2025 उपलब्धियों का साल रहा जिसमें
आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता और देश के सुरक्षा ,खेल के मैदान,विज्ञान के प्रयोगशाला तक,दुनियां के बड़े मंचों तक सहित तमाम उपलब्धियों पर हर भारतीय को आज गर्व है। बंदेमातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने माँ भारती के प्रति समर्पण का भाव व्यक्त किया। वर्ष2025 खेल के लिए यादगार पल रहा। जहाँ टी 20 में पुरुष व महिला टीम ने तिरंगा शान से लहराया। अंतरिक्ष में सुभांशु शुक्ला ने उड़ान भरी पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण पर बड़ा काम किया सहित तमाम उपलब्धियों की चर्चा की। बीच-बीच में श्रोताओं ने हर हर महादेव का उद्घोष किया।हरहुआ क्षेत्र के मोहनपुर में बूथ संख्या 81 पर अजगरा विधायक त्रिभवन राम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ सुनी और यह सन्देश दिया कि हम सभी मिलकर जिस तरह से वर्ष 2025 के लिए कार्य किया उसी तरह से वर्ष 2026 में जनसेवा के साथ सामाजिक सरोकार से लेकर राजनीतिक स्तर पर बेहतर कार्य संगठित होकर करेंगे।’मन की बात’ श्रवण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा वाराणसी राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’,हरहुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ राणा चौहान,शिवाजी सिंह,प्रदीप सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,प्रधान मोहनपुर संजय पटेल,अरुणेंद्र सिंह,भटौली प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, प्रधान रवि कुमार,सोनी सिंह,विजय राजभर सहित आस पास गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ता ,जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।


