रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गरीबों असहायों जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान होती है।हर लोगों को उनकी सेवा कर पुण्य का भागी बनना चाहिये।उक्त बातें हरहुआ विकास खण्ड के इंटरमीडिएट कालेज बीरापट्टी में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि भीषण ठंड व गलन में गरीबों का सहारा बनना समय की जरूरत है। जो भी बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल मिला उनका चेहरा खिल उठा।कम्बल वितरण समारोह में विधायक टी0 राम ने 500 कम्बल एसडीएम पिंडरा को साथ लेकर वितरित किया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’, भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय’, राणा चौहान, शिवाजी सिंह,प्रधान घमहापुर पवन कुमार सिंह पटेल,प्रधान मोहनपुर संजय पटेल ,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, भगत यादव,प्रधान नोनौटी रवि कुमार,अरुणेंद्र सिंह,सोनी सिंह,सूरज चौधरी, मनोज पटेल,लेखपाल कुलवंत सिंह,आशीष कुमार सहित क्षेत्र के कई गाँव के ग्रामीण उपस्थित रहे।


