spot_img
13.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

आराजी लाइंस में दो दिवसीय मीना मंच का कार्यशाला संपन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीआरसी आराजी लाइन्स पर स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु सुगमकर्ता का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला/प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ,जिसमें ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक जो की मीना मंच पावर एंजेल के सुगमकर्ता का दायित्व का निर्वहन करते हैं।

ब्लॉक संदर्भ दाता श्री रमेश सिंह एवं श्रीमती परमा विश्वास के दिशा निर्देशन में शिक्षकों ने सेल्फ एस्टीम,प्रगति के पंख,आधा फुल,कॉमिक,टूल दस की तकनीकी जानकारी एवं समस्याओं के बारे में अवगत हुए एवं विद्यालय कि आगामी कार्य योजना के निर्माण कॉमिक बुक का निर्माण की बारीकियां पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक गतिविधियों गतिविधियां भी कराई गई,अंत में खंड शिक्षा अधिकारी के हाथों सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया,प्रशिक्षण में अनिल तिवारी,कुमारी प्रतिमा रंजना,सुधारानी,प्रतिमा सिंह,अर्चना दीक्षित,रुचि सिंह,अर्चना त्रिपाठी इत्यादि सुगमकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp