spot_img
29.6 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया पुलिस ने तेरह वाहनों के नीलामी की कार्यवाही कराई सम्पन्न एसीपी एसएचओ एचएम की मौजूदगी में हुई तीन व चार पहिया वाहनों की नीलामी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल व पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थानों पर दाखिल मालों वाहनों के निस्तारण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पूर्व प्रकाशित सूचना के आधार पर थाना रोहनिया प्रांगण मे रविवार को अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान की अध्यक्षता में गठित टीम की उपस्थिति में थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी पर दाखिल कुल तेरह वाहनों जिसमे 6 तीन पहिया व 7 चार पहिया वाहन) की नीलामी जिनका मुल्यांकन सम्भागीय परिवहन अधिकारी से कराने के उपरान्त वाहन नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार सम्पन्न कराई गयी।

जिसमें इच्छुक व्यक्तियों द्वारा चिह्नित वाहनों की नीलामी लेने हेतु बोली लगायी गयी और सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में उक्त तेरह वाहनों की नीलामी की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ करायी गयी।नीलामी कार्यवाही कराने वालों में मुख्य रुप से सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,हेड मोहर्रिर मनोज कुमार मिश्रा शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp