एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध करने के लिए बिहार ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमवार को गौ तस्कर शशि कुमार चौबे उर्फ भोलू चौबे 22 वर्ष निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर को ठिकाना स्वाद ढाबा के पास थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से कुल सात मवेशी एक मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो मैक्स वाहन बरामद किया गया।रोहनिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।गिरफ्तार व बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह,कांस्टेबल सुमन्त कुमार रावत शामिल रहे।


