एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में सोमवार को रोहनिया पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म मामले से सम्बंधित फरार आरोपी नन्द लाल यादव निवासी ग्राम मिल्कीचक थाना रोहनियां जनपद वाराणसी को मिल्कीचक ओवर ब्रिज थाना रोहनिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के समय पीड़िता ने आरोपी नन्द लाल यादव उपरोक्त के खिलाफ रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती अवैध सम्बन्ध बनाने व जान से मारने की धमकी दिया गया था के बाबत रोहनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू की थी की सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अखरी विशाल कुमार सिंह,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,उप निरीक्षक भरत चौधरी,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।


