एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नगर पंचायत गंगापुर स्थित डॉ विभूति नारायण सिंह खेल मैदान (गंगापुर इंटर कॉलेज) में आज यानी मंगलवार से हॉकी के रोमांच का गवाह बनेगा।यहाँ आयोजित प्रतिष्ठित 40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज (6 जनवरी) को होने जा रहा है।प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही पूरा खेल परिसर खिलाड़ियों के जोश और उत्साह से भर गया है।यह छह दिवसीय खेल महाकुंभ 6 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगा।आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं ये सभी टीमें नॉकआउट आधार पर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।अकादमी के सचिव अवधेश मौर्य और प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और प्रदेश स्तर की हॉकी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के आवास और मैदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।अगले छह दिनों तक गंगापुर का यह मैदान हॉकी प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ से गुलजार रहेगा।


