spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, April 6, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया पुलिस ने प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेंचने वाले एक आरोपी को तेरह किलो सात सौ ग्राम मांझा के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के अपराध/अपराधियों की रोकथाम व वांछित/फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध तरीके से अपनी दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा रखकर बेंच रहे आरोपी प्रदीप केसरी 32 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 6 गंगापुर बाजार थाना रोहनियां को गंगापुर बाजार चौमुहानी के पास थाना रोहनियां वाराणसी से कुल 13.700 किग्रा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा के साथ गिरफ्तार कर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार व बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी गंगापुर पवन कुमार,उप निरीक्षक अनुज सिंह,हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,कांस्टेबल संतोष कुमार,कांस्टेबल नागेन्द्र गुप्ता शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp