spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

चाइनीज मांझा पर रोहनिया पुलिस का शिकंजा पैतालीस किलो चार सौ ग्राम प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री खरीद एवं प्रयोग पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विक्रेता राहुल कान्त पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बच्छाव थाना रोहनिया वाराणसी को सोमवार रात के समय बच्छाव बाजार के पास स्थित दुकान से 45 किलो 400 ग्राम प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा के साथ गिरफ्तार कर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह का कहना रहा कि यह कार्यवाही मकर संक्रांति पर्व से पहले की गई है,जब पतंगबाजी के लिए इस प्रतिबंधित मांझे का उपयोग बढ़ने की आशंका होती है।मानव और पशु-पक्षियों की जान बचाने के लिए चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है।रोहनिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धातुओं के मिश्रण से बने चाइनीज मांझे का उपयोग न करें,क्योंकि इससे दुपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को जान-माल का अत्यधिक नुकसान होने की संभावना रहती है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अखरी विशाल कुमार सिंह,उप निरीक्षक श्याम बाबू,हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव,हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव,हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश राय,हेड कांस्टेबल चन्द्रदीप मौर्या,कांस्टेबल अरविन्द यादव शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp