एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पयागपुर के रहने वाले उपेन्द्र उपाध्याय जो पेशे से पत्रकार है को बीते तीन दिनों पूर्व बंगालीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने हरे आम के पेड़ कटने की जानकारी मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुँच वीडियोग्राफी करते हुए डीएफओ वाराणसी व रेंजर को वीडियो भेजकर सूचना दिया था जिससे तिलमिलाए खरभन राजभर नामक ब्यक्ति ने पत्रकार उपेन्द्र उपाध्याय को फोन कर अपमानित करते हुए राजातालाब क्षेत्र छोड़कर कही भी आने पर सुता दिए जाने अथवा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित पत्रकार उपेन्द्र उपाध्याय ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग किया था जिसके बाद राजातालाब पुलिस ने आडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्रकार उपेंद्र उपाध्याय ने राजातालाब को दिए हुए तहरीर में बताया है कि दिनांक 11/1/2026 को हरा आम का पेड़ कटने की सूचना बंगालीपुर सरकारी स्कूल (प्रावि) के पास मिला था जिसका समाचार कवरेज करने गया था वहाँ का विडियो बनाकर वन विभाग के डीएफओ व रेंजर को सूचना दि गयी जिसके बाद खरभन राजभर पुत्र अज्ञात निवासी परमपुर थाना जंसा द्वारा राजातालाब थाना के समीप से फोन पर हमको अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी आडियो रिकार्डिग पत्रकार के पास उपलब्ध है भविष्य में कोई घटना घटती होती है तो उसकी जिम्मेदारी खरभन राजभर की होगी।वही इस बाबत राजातालाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


