spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

सोलर पैनल होने के बावजूद उपभोक्ता से वसूली पर सवाल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडुवाडीह की निवासी तारा देवी ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनके घर पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगा होने के बावजूद उनसे एडवांस राशि की मांग की जा रही है।उपभोक्ता के अनुसार बिना उनकी सहमति के उनका बिजली मीटर प्रीपेड में बदल दिया गया और 2000 रुपये जमा करने को कहा गया।तारा देवी का कहना है कि उनका सोलर पैनल पर्याप्त बिजली उत्पादन कर रहा है,ऐसे में उनसे एडवांस वसूली का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मीटर परिवर्तन की प्रक्रिया में उनसे कोई लिखित या मौखिक अनुमति नहीं ली गई।इस पूरे मामले को लेकर उपभोक्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा है।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलर उपभोक्ताओं के साथ इस तरह की वसूली नीति भ्रम और असंतोष पैदा कर रही है। अब देखना होगा कि विभाग इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp