एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा के गोराई बाजार स्थित श्री साईं काशी धाम लॉन एवं होटल का भव्य शुभारंभ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर सैयद राजा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुशील सिंह ने अपने कर-कमलों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक,समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ शशी कुमार मिश्रा,अजय मिश्रा,राजेंद्र त्रिपाठी,मदन उपाध्याय,मनोज शुक्ला,मिथिलेश उपाध्याय,अधिवक्ता उपदेश मिश्रा सन्नी,शशांक उपाध्याय,अशोक शुक्ला,सुनील मिश्रा सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री साईं काशी धाम लॉन एवं होटल को क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।


