spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

बसंत पंचमी पूजनोत्सव एवं कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह हुआ सम्पन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत बंगालीपुर राजातालाब स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यादायनी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।जिसमें विद्यालय के उप प्रबन्धक शशिकान्त गुप्ता,प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह,पीजीटी समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकागण,गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं दशवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी सम्मिलित थे।विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उप प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा माँ सरस्वती से उनके बोर्ड की परीक्षा ही नहीं अपितु जीवन की सभी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की प्रार्थना की।

समस्त जानकारी प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह जी के द्वारा प्रदान की गई।वही स्कूल परिवार का कहना रहा कि 23 जनवरी 2026 को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजा मनाया गया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और उसी दिन मां सरस्वती का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।मां सरस्वती को हंसवाहिनी और वीणावादिनी के रूप में पूजा जाता है।

ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से उनकी आराधना करने से बुद्धि का विकास होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है,साथ ही शिक्षा,कला और संगीत के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है।बिहार में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है,जहां स्कूलों,कॉलेजों,गांवों और मोहल्लों में जगह-जगह भव्य पूजा पंडाल सजाए जाते हैं और लोग पूरी आस्था के साथ मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं।इस दिन खासतौर पर विद्यार्थी,शिक्षक और कला से जुड़े लोग मां सरस्वती की आराधना करते हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp