एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत पुआरी खुर्द औरा एवं आयर में जनमित्र न्यास के तत्वाधान में बालिका दिवस पर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश देना रहा।बालिकाओं एवं ग्रामीणों के साथ बाल अधिकारों,बाल विवाह के दुष्प्रभावों तथा महिला व बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं,बालिकाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है।बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प ग्राम पंचायत पुआरी खुर्द में ककरही राजभर बस्ती से पंचायत भवन तक औरा में पंचायत भवन से प्राथमिक विद्यालय औरा तक बैनर तख्ती रैली निकाली गई।आयर रैली में शामिल बालिकाओं और ग्रामीणों ने बाल विवाह न करने की शपथ दोहराई।वही जनमित्र न्यास द्वारा चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से क्षेत्र में लगातार बालक-बालिकाओं के समूह बनाकर जीवन-कौशल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कार्यक्रम में शोभनाथ,प्रतिमा पांडेय,बृजेश पांडेय,सुभाष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।वक्ताओं ने बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने,आत्मनिर्भर बनाने और किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।जनमित्र न्यास द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।


