spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

भवानीपुर सहित आधा दर्जन गांवों में शिक्षा चौपाल का किया गया भव्य आयोजन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भवानीपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में विकास खंड आराजी लाइन में न्याय पंचायत कृष्णदत्तपुर बेनीपुर काशीपुर बसन्तपुर हरदत्तपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया न्याय पंचायत भवानीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर मे शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया जिसमें न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक,शिक्षिका,छात्र छात्राएं एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय अभिभावक गण एकत्रित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य श्री मिथिलेश कुमार द्वारा किया गया बीडीसी नूर मोहम्मद एवं श्री विनोद कुमार एवं श्रीमती सोनी विश्वकर्मा कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों द्वारा लगाये टी एल एम मेले का अवलोकन किया एवं बच्चों के प्रयास की सराहना की शिक्षा चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करते हुए विद्यालय को निपुण बनाने के लिए सभी का आह्वान किया।

इसके तहत आगामी दिनों मे विद्यालयों में हो रहे निपुण आकलन के बारे में जानकारी देते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्य के आधार पर बच्चों को बुनियादी शिक्षा भाषा एवं गणित को पढ़ाने पर जोर दिया तथा बच्चों को निपुण बनाने के लिए अभिभावकों एवं समुदायों को जाग्रत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम संयोजक श्री चंद्रमणि पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन स्वरचित चौपाल गीत से अनिल कुमार तिवारी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरपी रितेश कुमार शिक्षक संकुल सुनील सिंह,आशुतोष त्रिपाठी एवं स्मृति प्रकाश तथा शिक्षक विजय बहादुर,रविंद्र प्रसाद मौर्य,संतोष पाठक,रंजना रानी मिश्रा,पूनम सिंह,रोली सिन्हा,सीमा,अवधेश,प्रमोद कुमार,महेंद्र तिवारी एवं अशोक कुमार इत्यादि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp