एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-उदय प्रताप प्रधान राष्ट्रीय सचिव पंचायत मंच अपना दल(एस) प्रबंधक यूपी एकेडमी निवास कंठीपुर बभनियाँव वाराणसी द्वारा अपने आवास पर गणतन्त्र दिवस के पूर्व रोहनिया विधानसभा से विधायक चुनाव के बाबत अपना दल एस के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगो से किया चर्चा।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाँव की सरकार चलाते-चलाते उदय प्रताप प्रधान अब रोहनिया विधानसभा का करेंगे नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में उतर सकते है मैदान में रणनीति शुरू।आपको बता दे कि उदय प्रताप प्रधान का जन्म 11 जुलाई 1981 को ग्राम सभा कंठीपुर-राजापुर गाँव मे हुआ था जिनकी शिक्षा दीक्षा शुरुआत प्राथमिक विद्यालय लहरतारा, कृष्ण मोहनी विद्या मन्दिर लहरतारा, पीजी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सिगरा, एलएलबी विद्यापीठ से करने के बाद वर्ष 2010 में पहली बार पहली सफलता हासिल कर ग्राम प्रधान बने और 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान के रूप में जनता का सेवा किये जिसके बाद वर्ष 2015 से 2020 व 2020 से 2025 तक ग्राम प्रधान अपने पत्नी सुषमा देवी को बनाकर जनता का सेवा करते करते वर्तमान समय मे अब उदय प्रताप प्रधान अब 2027 में होने वाले रोहनिया विधानसभा के चुनाव में रोहनिया विधानसभा से विधायकी का ताल ठोक कर जनता की सेवा व उनका नेतृत्व करने के लिए संकल्पित है। आपको यह भी बता दे कि सरपंच से प्रधानी चुनाव के पहले ग्राम प्रधान के रुप मे अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव उदय प्रताप प्रधान के पिता स्वर्गीय राम आधार सिंह बने थे और उन्होंने ही दिया था उदय प्रताप को प्रधान का टाइटल तब से शुरू हुई सबके नाम के आगे प्रधान लगाने का सिलसिला। उदय प्रताप प्रधान के पिता स्वर्गीय राम आधार सिंह जिस समय ग्राम प्रधान थे उसे समय सात गांव बढ़ईनी कंठीपुर राजापुर बभनियाव जीतापुर महावन सहित अन्य गाँव का भी नेतृत्व किये थे। पन्द्रह वर्षों से गाँव की सरकार चलाते हुए रोहनिया विधानसभा के जनता का सेवा करना चाहते है एडवोकेट एमए एलएलबी प्रबन्धक यूपी एकेडमी राष्ट्रीय सचिव अपना दल-एस के उदय प्रताप प्रधान।


