एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भावी विधायक प्रत्याशी रोहनिया उदय प्रताप प्रधान ने किया महावन हरिजन बस्ती का भ्रमण ग्रामीणों ने सड़क क्षतिग्रस्त का उठाया मुद्दा उदय प्रताप प्रधान ने ग्राम प्रधान व सचिव महावन से किया वार्ता सहयोग से शुरू कराई सड़क मरम्मत कार्य ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर।मरम्मत कार्य का भावी विधायक प्रत्याशी रोहनिया उदय प्रताप प्रधान ने किया रविवार को किया निरीक्षण।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र व प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत कंठीपुर गाँव निवासी स्वर्गीय राम आधार सिंह के पुत्र उदय प्रताप प्रधान वर्ष 2010 में पहली बार पहली सफलता हासिल कर ग्राम प्रधान बने और 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान के रूप में जनता का सेवा किये जिसके बाद वर्ष 2015 से 2020 व 2020 से 2025 तक ग्राम प्रधान अपने पत्नी सुषमा देवी को बनाकर जनता का सेवा करते करते वर्तमान समय मे अब उदय प्रताप प्रधान 2027 में होने वाले रोहनिया विधानसभा के चुनाव में रोहनिया विधानसभा से विधायकी का ताल ठोक कर जनता की सेवा व उनका नेतृत्व करने के लिए संकल्पित है।इसी क्रम में बीते दिनों अपने विधानसभा व अपने पड़ोस के गाँव महावन में भ्रमण करने पहुँचे तो भावी विधायक प्रत्याशी रोहनिया उदय प्रताप प्रधान के सामने ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त खड़ंजे की मरम्मत कराने का माँग रखा जिसके बाद भावी विधायक प्रत्याशी रोहनिया उदय प्रताप प्रधान ने तत्काल ग्राम प्रधान महावन व सचिव से वार्ता कर तत्काल खड़ंजे का मरम्मत निर्माण कार्य अपने सहयोगी विकास पटेल के देखरेख में कराने का कार्य किया जिसका स्थलीय निरीक्षण रविवार को भावी विधायक प्रत्याशी रोहनिया/राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस उदय प्रताप प्रधान व जिला सचिव अपना दल एस ओमप्रकाश सिंह ने किया और कार्य कर रहे लोगो को बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

आपको यह भी बता दे कि सरपंच से प्रधानी चुनाव के पहले ग्राम प्रधान के रुप मे अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव उदय प्रताप प्रधान के पिता स्वर्गीय राम आधार सिंह बने थे और उन्होंने ही दिया था उदय प्रताप को प्रधान का टाइटल तब से शुरू हुई सबके नाम के आगे प्रधान लगाने का सिलसिला। उदय प्रताप प्रधान के पिता स्वर्गीय राम आधार सिंह जिस समय ग्राम प्रधान थे उसे समय सात गांव बढ़ईनी कंठीपुर राजापुर बभनियाव जीतापुर महावन सहित अन्य गाँव का भी नेतृत्व किये थे।पन्द्रह वर्षों से गाँव की सरकार चलाते हुए रोहनिया विधानसभा के जनता का सेवा करना चाहते है एडवोकेट एमए एलएलबी प्रबन्धक यूपी एकेडमी राष्ट्रीय सचिव अपना दल-एस के उदय प्रताप प्रधान।आपको बता दे कि उदय प्रताप प्रधान का जन्म 11 जुलाई 1981 को ग्राम सभा कंठीपुर-राजापुर गाँव मे हुआ था जिनकी शिक्षा दीक्षा शुरुआत प्राथमिक विद्यालय लहरतारा,कृष्ण मोहनी विद्या मन्दिर लहरतारा,पीजी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सिगरा,एलएलबी विद्यापीठ से किये है।


