एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बहुत ही गर्व की बात है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी पुलिस लाइन में राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीबाजार के रहने वाले बहुत ही सरल स्वभाव एवं बहुत ही व्यावहारिक सबके सुख दुःख के साथी एडवोकेट शिवम् पांडेय

को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आला अधिकारियों के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।पुलिस लाइन वाराणसी में अधिकारियों के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने की जानकारी होते ही गाँव मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी ग्रामीण अधिवक्ता व पत्रकार साथियो सहित जनप्रतिनिधि गणों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भी दिया।

ऑनलाइन व फोन कर बधाई देने वालो में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल,आकाश कुमार जायसवाल,पत्रकार विकास श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग रहे।गणतंत्र दिवस समारोह-2026 रिजर्व पुलिस लाइन्स

कमिश्नरेट वाराणसी प्रशस्ति पत्र शिवम कुमार पाण्डेय आप द्वारा आलोच्य वर्ष में विश्व विख्यात सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के विभिन्न धार्मिक पर्वो मेलों-त्यौहारों एवं जुलूसों आदि पर

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस-प्रशासन के साथ निरन्तर सक्रिय रहकर निःस्वार्थ भाव से अपना उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया।

आपके इस सराहनीय कार्य के लिये आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है।भविष्य में आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा,लगन,मनोयोग से कार्य करते हुए जनपद की शांति/कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे।

मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र पाकर एडवोकेट शिवम कुमार पाण्डेय फुले नही समाये चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


