spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

वाराणसी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतत्रं दिवस छा़त्र-छा़त्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया रंगा रंग कार्यक्रम

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सोमवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल बगांलीपुर राजातालाब वाराणसी के प्रागंण में 77वां गणतत्रं दिवस बडे़ धूम धाम से मनाया गया एवं छा़त्र-छा़त्राओं के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।वाराणसी पब्लिक स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबन्ध तत्रं की ओर से उप प्रबंधक शशिकान्त गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया एवं प्रांगण मे उपस्थित सभी अभिभावको,अध्यापकों,अध्यापिकाओं एवं छा़त्र-छा़त्राओं को 77वां गणतत्रं दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य,समन्वयक गण,अध्यापक,अध्यापिकाएँ,कार्यालय के कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहें।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के विषय मे विस्तार से बताया। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से राजातालाब में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जुलूस निकाला गया।यह समस्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह व पीजीटी समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे के द्वारा प्रदान की गई।वही इस बाबत उप प्रबंधक शशिकान्त गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान,लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।वही कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का पर्व है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp