एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (भूतपूर्व सैनिक संगठन) वाराणसी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला सैनिक बोर्ड परिसर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी ग्रुप कैप्टन अशोक पांडेय रहे जिन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन अशोक पांडेय ने इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की सक्रियता और अनुशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी रिटायर नहीं होता,वह जहां भी रहता है वहां समाज को सुरक्षा और अनुशासन का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करता है क्योंकि सैनिक कभी गलत रास्ते पर नहीं चलता।संगठित रहना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,कारगिल योद्धा अजय सिंह,जोनल अध्यक्ष,जोनल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह,जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय,दिनेश कुमार,शशिभूषण राय,परवीन उपाध्याय,एके तिवारी,महेश पाल,अजय सिंह,भीम तिवारी,दीना नाथ यादव,संतोष कुमार पांडेय,रमेश सिंह यादव,अमर बहादुर सिंह,विनोद कुमार मौर्य,रबी प्रकाश राय,गिरीश सिंह,सतीश कुमार सिंह,कामेश्वर पांडेय,अरविंद कुमार कुशवाहा सहित अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।समारोह के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा।उपस्थित पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम का समापन “जय हिन्द, जय भारत” के उद्घोष के साथ हुआ।


