spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

भगवा रक्षा परिषद के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने अखिलेश सिंह बधाईयों का लगा तांता

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत करधना गाँव निवासी पत्रकार व नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश सिंह को भगवा रक्षा परिषद परिवार ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व व जिम्मेदारी सौंप दिया है,अखिलेश सिंह को यह जिम्मेदारी भगवा रक्षा परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत गहन विचार विमर्श व मंथन करने के बाद दिया है क्योकि जिस वाराणसी जनपद से नवागत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विलाम करते हैं वह बहुत चर्चित जिला है जिसका नेतृत्व स्वयं वाराणसी के सांसद व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करते हैं।

भगवा रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश शुक्ला ने अखिलेश सिंह को जहाँ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाये हैं वही मुरादाबाद के प्रदीप क्षत्रिय को प्रदेश अध्यक्ष,मुजफ्फरनगर के रवि राय को प्रदेश उपाध्यक्ष,कुशीनगर के अखण्ड प्रताप सिंह को प्रदेश महामंत्री,लखनऊ के नीतीश पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष,जौनपुर के रजत गुप्ता को प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी,बहराइच के नीरज मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता,वाराणसी के अंजनी बाबा को प्रदेश प्रचार प्रमुख,सिद्धार्थनगर के अमित त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री,हापुड़ के हर्षित अग्रवाल को प्रदेश मंत्री,रायबरेली के राजेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश सह संगठन मंत्री,बिजनौर के दलवीर सिंह को प्रान्त अध्यक्ष (मेरठ),जौनपुर के अंबुज मिश्रा को प्रान्त महामंत्री (काशी) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है।वही इस बाबत भगवा रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश शुक्ला ने बताया कि भगवा रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार संस्थापक और राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक के उपरांत में उत्तर प्रदेश से निम्नलिखित सदस्यों को पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।वही इस बाबत नवागत भगवा रक्षा परिषद के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह का कहना रहा कि जो भी जिम्मेदारी हमे शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है उसका बखूबी पालन व निर्वहन करते हुए भगवा रक्षा परिषद को निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य पूरे निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूँगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp