spot_img
17.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले पाँच चोर को राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार सरिया व टँकी बरामद जाँच पड़ताल शुरू

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के परसुपुर में निर्माणाधीन मकान से सरिया व प्लास्टिक टँकी हुई चोरी,देखरेख करने वाले ने चोरी हुए सामान के साथ पाँच चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले।राजातालाब पुलिस ने पाँच चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार परसुपुर गाँव निवासी सुनील कुमार पटेल ने राजातालाब को दिए मैं बताया है कि मनोज कुमार सिंह पुत्र रामजीत ग्राम इटहरा थाना कोईरौना जनपद भदोही का कचनार परसुपुर स्थित नवनिर्मित मकान का देखरेख मेरे द्वारा किया जाता है।


सोमवार को नवनिर्मित मकान का ताला खोला और देखा तो मकान के पीलर का सभी सरिया तथा पानी की टंकी गायब था तथा मकान निर्माण का कुछ सरिया भी गायब था जिसको मैने अपने आस पास पता किया तो गाँव के सिवान मे एक कुटियाँ के पास झाड मे कुछ सरिया करीब 50-60 किलो तथा प्लास्टीक की टंकी 1100 लीटर तथा वहाँ बैठे पाँच लोग जो चोरी करके सामान को हटाने बढ़ाने वाले थे को मौके पर अपने साथी मनोज, बबलू तथा सतीष की मदद से पकड़ लिया और चोरी के सामान और पकड़े गये चोर क्रमशः मोहित,आर्यन,नागेश्वर राजभर,किशन पाल व विजय राजभर समस्त निवासी टोडरपुर थाना राजातालाब वाराणसी के है।सब को थाने लाया हूँ सभी को समय करब 4 बजे पकड़ा हूँ।राजातालाब पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पाँचो चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp