spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूरों का प्रदर्शन,मनरेगा बहाली और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून रद्द करने की उठी मांग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गांधी जी के शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में राजातालाब में दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आये सैकड़ों मजदूरों ने राजातालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस मनाया और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सभा किया।

प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को तत्काल बहाल करने तथा मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की।इस दौरान लोगों ने रोटी कपड़ा और मकान मांग रहा मजदूर किसान,हर हाथ को काम दो काम का पूरा दाम दो।गांधी जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,मनरेगा कानून बहाल करो,जी राम राम कानून वापस लो आदि जोरदार नारे लगाएं।मजदूरों का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण दिहाड़ी मजदूर बेरोजगारी,भूख और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।इस दौरान लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा,“गांधी जी के देश में मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है।मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है।सरकार पूंजीपतियों के लिए कानून बना रही है और मजदूरों को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

अगर मनरेगा बहाल नहीं हुई और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून वापस नहीं लिए गए तो दिहाड़ी मजदूर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।इस दौरान खेती हर घरेलू कामगार महिला मजदूर संगठन का ब्लॉक स्तरीय चुनाव किया गया।जिसमें बढेनी सरिता,हरपुर से रानी उपाध्यक्ष,हरसोस से रंजना सचिव,नागेपुर से ममता कोषाध्यक्ष और बेनीपुर से सुमन,चौखंडी से चंदा,दउरा से बनीता को संगठन मंत्री बनाया गया सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता सोनी मनीषा आशा राय रामबचन,सुमन,सपना,संध्या,सबीना,गीता,ममता,सरिता,बदामा,उर्मिला,हीरावती आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp