spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

छापेमारी:जंसा में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ एक दर्जन घरेलू सिलेंडर बरामद मचा हड़कम्प पहुँचे नायब तहसीलदार व जंसा पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव के निकट अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ हुआ है। गुरुवार सुबह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने छापा मारकर एक शटरनुमा गोदाम से बारह घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए।इनमें नौ भरे हुए और तीन खाली थे।अधिकारियों के अनुसार इन सिलेंडरों का उपयोग घरेलू गैस को अवैध रूप से अन्य छोटे सिलेंडरों में रिफिल करने के लिए किया जा रहा था।बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजतालाब गुलाब चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की गई थी।

जांच में सामने आया कि यह गोदाम अभिषेक मिश्रा नामक व्यक्ति के मकान में संचालित हो रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की।उसने कई बार गेट बंद कर जांच रोकने का प्रयास भी किया,जिससे केकार्यवाही में काफी दिक्कतें आईं और पूरा दिन लग गया।बाद में पुलिस की सहायता से स्थिति को नियंत्रित किया गया।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह की अवैध गतिविधियां कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

इस लिए ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार दीपाली मौर्या,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गुलाब चंद,सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रजापति,कार्यवाहक थानाध्यक्ष जंसा अजय यादव,चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव,पुलकित,सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंसा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।पकड़े गए सभी सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से एजेंसी में जमा करा दिया गया है।जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक केकार्यवाही तय की जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp