spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ चौराहे पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग दुकानों पर स्वंय खुले खाद्य पदार्थो को ढककर दी स्वच्छता का सन्देश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एसआर प्लेटिनम स्कूल के विद्यार्थियों ने खाद्य स्वच्छता के महत्व को समझते हुए समाज में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए गुरुवार को हरहुआ चौराहे स्थित दुकानों पर शिक्षक टीम के साथ पहुंचकर स्वयं के संसाधन से खुले खाद्य पदार्थो को ढककर रखने और स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

इस अभियान में शिक्षिक प्रीति सिंह,बीनू सिंह,केके सिंह एवम मनोज पाल व छात्र-छात्राएँ प्रेमलता,सोनाक्षी यादव,छवि शुक्ला,विनायक पासवान,अंजलि पाल,हेमंत जायसवाल एवं कार्तिक ने दर्जनों मिठाइयों,समोसे,चाट समेत खुले खाद्य पदार्थों के दुकानों के दुकानदार को मक्खियों,कीड़ों व धूल से बचाने हेतु ढककर रखने पर जानकारी दी।विद्यार्थियों ने दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे खाद्य सामग्री को ढककर सुरक्षित रख स्वच्छता के नियमों का पालन करें तथा साफ-सफाई स्वयं बनाए रखें।विद्यालय के प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा,रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छ भारत के संदेश को समाज तक पहुँचाना है।इस सराहनीय अभियान से खरीददारों में भी सजगता दिखी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp