एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली कंपनी बीआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि जल्दी से जल्दी खुदाई कार्य संपन्न करें और जून के पहले तक ग्राउंड लेवल के कार्य को कंप्लीट करें।उन्होंने कार्यस्थल पर चल रहे ड्राई फॉर्म वाल के खुदाई और एंकरिंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कार्य स्थल पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में समाप्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने राफ्ट के कार्यों को शीघ्र शुरू करने और बेसमेंट का कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे।इसके अलावा जिलाधिकारी ने काशी रेलवे स्टेशन के व्यापक पुनर्विकास कार्यों का जायज़ा लिया।जिलाधिकारी द्वारा काशी रेलवे स्टेशन के प्रमुख उन्नयन कार्य व उत्तरी रेलवे द्वारा निष्पादित काशी रेलवे स्टेशन के प्रमुख उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया गया।परियोजना से प्रभावित भूमि क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया गया तथा अतिक्रमण हटाने हेतु राज्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।यह परियोजना वर्ष 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।प्रस्तावित नए रेलवे-सह-सड़क पुल की परियोजना के विवरण पर भी चर्चा की गई।निर्माण अवधि के दौरान यातायात संचालन,नमो घाट तक पहुंच तथा यातायात डायवर्जन की व्यवस्था पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।निर्माण कार्य के दौरान सुचारु एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु राज्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।पुल के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात लगभग चार वर्षों में रेलवे एवं सड़क यातायात दोनों में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल,सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह,एसडीएम सदर नितिन सिंह व उप मुख्य अभियंता/वाराणसी/उत्तर रेलवे एक्सईएन/वाराणसी तथा उत्तरी रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


