एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत ग्राम पंचायत चौखंडी थाना जंसा के रहने वाले युवा समाजसेवी काशी के लाल शिवम पांडेय को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी चुनाव के पूर्व बड़ी जिम्मेदारी देते हुए श्री पांडेय को वाराणसी सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास पासवान) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में लिखा गया है कि प्रिय साथी, श्री “शिवम पाण्डेय ” जी बड़े हर्ष के साथ आपको अवगत करता हूँ कि आपको लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की वाराणसी सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जा रहा है।आशा है कि आप पार्टी के नीति एवं अपने नेता चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।उपरोक्त नियुक्ति संदीप जायसवाल जिलाध्यक्ष वाराणसी किसान प्रकोष्ठ के संतुति पर की गई है।

नवागत सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) शिवम पांडेय ने कहा कि सरकार जनता के लिए सुविधाएं भेजती है,लेकिन भ्रष्ट तंत्र इसे आम लोगों तक नहीं पहुंचने देता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की छवि खराब करने वाले और जनता का हक मारने वाले ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।मीडिया से बातचीत करते हुए सेवापुरी विधान सभा अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों,असहायों और किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना है।उन्होंने आम जनता से पार्टी का हिस्सा बनने और सहयोग करने का आह्वान किया,यह सुनिश्चित करते हुए कि हर गरीब और असहाय को पार्टी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।


