एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के महगाव (जोगापुर) में बीते दो दिनों पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में हुआ मौत वृद्ध महिला के बेटे ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर वाहन स्वामी के खिलाफ की कार्यवाही की माँग।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के महगाव (जोगापुर) गाँव निवासी सुनील कुमार पटेल ने राजातालाब पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते 31 जनवरी 2026 को समय लगभग 2 बजे के आस पास हमारी माता लक्ष्मीना देवी अपने खेत से घर वापस आ रही थी कि

उसी समय राजातालाब-जमुआ मार्ग पर पीड़ित के घर के समीप तेज गति से टीवीएस एक्सएल जिस पर नम्बर प्लेट नही लगा हुआ था के द्वारा पीड़ित के माता लक्ष्मीना देवी को टक्कर मार दिया गया जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयी पीड़ित व पास पड़ोस के लोगो के सहयोग से लक्ष्मीना देवी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाया गया जहाँ उसी रात इलाज के दौरान पीड़ित के माता का निधन हो गया उधर टक्कर के बाद टीवीएस एक्सएल छोड़कर टक्कर मारने वाला फरार हो गया जिसके चेचिस नम्बर से पता करने पर उपरोक्त वाहन कछवा थाना क्षेत्र के गोरही निवासी सोनी पुत्री शिवचन्द्र के नाम से रजिस्ट्रेशन पाया गया।

बेटे ने वृद्ध माँ के मरने के बाद चंद्रा आई केयर आई बैंक वाराणसी में माँ का नेत्रदान भी किया जिसके बाद अस्पताल से उसे नेत्र दाता परिवार सम्मान पत्र देकर नवाजा गया।मृतका की अंत्येष्टि अंतिम संस्कार चुनार के चितेश्वरनाथ अदलपुर में किया गया।मृतका को तीन पुत्र विनोद,सुनील व दीप चन्द्र पटेल है।पीड़ित ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर उपरोक्त वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने की माँग किया है।


