एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत भेलखा गांव में आपसी रंजिस में हुई मारपीट में दो घायल हो गए।भेलखां गांव में रविवार को हुए मारपीट के घटनाओं में घायल पक्षों ने विपक्ष के हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।भेलखां गांव में हुई पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी चंदन,रामसजीवन,राजू,कुसुम,अनीता,गणेश और लालू ने मिलकर नमन और उसकी मां प्रमिला देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


