spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

तहसील सभागार राजातालाब में नायब तहसीलदार ने कैम्प लगाकर भरवाया एसआईआर फार्म किया जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील सभागार राजातालाब में भरवाए गए एसआईआर फार्म नायब तहसीलदार ने कैंप लगाकर लोगों को किया जागरूक।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने एक विशेष कैंप का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया और फॉर्म भरवाए।नायब तहसीलदार श्री सिंह ने बताया कि जो लोग इन फॉर्म को नहीं भरेंगे वे आगामी चुनावों में मतदान नहीं कर पाएंगे।इसका कारण यह है कि फॉर्म न भरने पर उनका नाम सरकारी सूची में शामिल नहीं होगा और उनका वोट नहीं बन सकेगा,जिससे वे मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।श्री सिंह ने यह भी जानकारी दी कि गांव में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने फॉर्म भरकर मतदान सुनिश्चित करें,क्योंकि आगामी चुनाव नजदीक हैं और तैयारियां चल रही हैं।आपको बता दे कि एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समाजसेवी व ग्राम प्रधान भी अपने तरीके से आम लोगों को जागरुक कर रहे हैं।समाजसेवियों द्वारा एसआईआर फार्म भरने के लिए ई-रिक्शा पर माइक लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उनके द्वारा लगातार ई-रिक्शा से आस-पास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित एसआईआर फार्म भरवाने के लिए अपने ग्राम पंचायत हरपुर से पहुँचे ग्राम प्रधान शिव कुमार ने अपने साथ लेकर पहुँचे दर्जनों लोगों का फार्म नायब तहसीलदार संग्राम सिंह से भरने के बाबत जानकारी लेते हुए भरकर सौपने का कार्य किया है।ग्राम प्रधान हरपुर शिव कुमार ने कहा कि एसआईआर सिर्फ बीएलओ की ही नहीं सभी ग्राम वासियों की जिम्मेदारी है।इस प्रक्रिया में बीएलओ का सहयोग करके अभियान को सफल बनायें साथ ही एसआईआर फार्म भरकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp