spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

अपहरण के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को जंसा पुलिस ने किया गिरफ्तार अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

spot_img

संजीव कुमार मिश्रा

वाराणसी/-जंसा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर परमपुर अंडरपास के पास से अपहरण के मामले मे फरार चल रहे आरोपी चन्द्रकान्त भारती पुत्र सीताराम जायसवाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम हरीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।ज्ञात हो कि थाना जंसा पर वादिनी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री बीते 28 जनवरी 2026 को सायं लगभग 4 बजे आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी परंतु वापस नहीं लौटी।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गयी थी।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर अपरहण कर्ता की तलाश कर गिरफ्तारी की गई तथा अपहृता को बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान अपहृता द्वारा बताया गया कि वह आरोपी को जानती है और दोनों के बीच प्रेम संबंध है।परिवार द्वारा विवाह हेतु अन्यत्र बात चलने की जानकारी होने पर वह आरोपी के साथ मुंबई चली गई थी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp