एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियाँ संजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर रोहनिया पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा कर जमीन बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गाँव निवासी सामू पुत्र स्वर्गीय शंकर ने एसीपी रोहनिया को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि सामू व मंद बुद्धिः मानसिक दिव्यांग भाई रामू के नाम आराजी नम्बर 1368 व आराजी नम्बर 217 मौजा उपरोक्त में स्थित है।जिस पर सामू व रामू के परिवार काबिज है,परन्तु कुछ आपराधिक व्यक्तियों मनोज कुमार राय पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम केशरीपुर पोस्ट रोहनियाँ जिला वाराणसी व रामश्रय पुत्र लालचंद निवासी मंडुवाडीह भिखारीपुर वाराणसी के द्वारा प्रार्थी के मानसिक दिव्यांग भाई रामू को अगवा कर छल कपट करते हुए भाई के मानसिक दिव्यांगता का लाभ उठाते हुए भाई को दिव्यांग पेंशन दिलाने का आश्वासन देते हुए गंगापुर रजिस्ट्रार कार्यालय में बीते 8 सितम्बर 2025 को आराजी नम्बर 1368 में रकबा 0.0930 हे0 में 46.5 एयर व आराजी नं0 217 रकबा 0.2230 हे0 में से 37.5 एयर कुल योग दो गाटा रकबा 84 एयर का बैनामा मनोज कुमार राय व रामश्रय के द्वारा अपने पक्ष में निरक्षर भाई रामू का अंगूठा लगवाकर पंजीकृत करा लिया है व बैनामा में शुभम प्रजापति पुत्र जयपकाश निवासी चुनार रोड भिखारीपुर वाराणसी व अनुराग शुक्ला पुत्र शम्भूशरन शुक्ला निवासी हनुमान मंदिर एस 10/51 2ए 3 ककरमत्ता वाराणसी ने गवाह बनकर व गैंग बनाकर उपरोक्त बैनामा कराने में व षड्यन्त्र में साथ दिया है व शामिल रहे है।तहसील में अफवाहन यह जानकारी पाकर प्रार्थी गंगापुर रजिस्ट्रार कार्यालय में मुआयना कराया तब उपरोक्त फर्जी बैनामा की जानकारी प्राप्त हुई व बैनामा का अवलोकन से ज्ञात हुआ कि मानसिक रूप से दिव्यांग भाई का बैंक खाता भी उपरोक्त अपराधियों द्वारा खोलवाया गया है व एक्सिस बैंक हरदत्तपुर व एचडीएफसी बैंक राजातालाब से चेक बुक व एटीएम कार्ड इत्यादि जारी कराकर जालसाजी पूर्वक कराये गये उपरोक्त बैनामा में दिखाए गए प्रतिफल को भी समय समय पर चेक व एटीएम इत्यादि माध्यम से स्वयं धनराशि लगभग 30,00,000/- (तीस लाख रूपये) स्वयं ही जालसाजों ने आहरित निकाल लिए है व अब उक्त खातों में भी एक भी रूपया शेष नहीं है उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसीपी रोहनिया ने रोहनिया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।एसीपी के आदेश का पालन करते हुए रोहनिया पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


