एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मोहनसराय चौकी प्रभारी अमीर बहादुर सिंह ने शनिवार को अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर एक अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान कुल दस ऑटो का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त मालवाहक वाहन ई-रिक्शा बाइक चार पहिया वाहनों की भी गहनता से जांच की गई।अभियान के चलते मोहनसराय चौराहे पर कई वाहन चालक भागते नजर आए।कुछ वाहन चालक जो दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच रास्ते में गाड़ियां रोककर आराम कर रहे थे,वे भी सतर्क हो गए।चेकिंग समाप्त होने के बाद चालकों ने एक-दूसरे को इसकी जानकारी दी,जिससे अगले दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य से कम रही।चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का कोई निर्धारित समय नहीं होता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी उच्चाधिकारियों का आदेश प्रसारित होता है,उप निरीक्षकों की टीम के साथ प्रत्येक पिकेट पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।

आपको बता दे कि शनिवार को मोहनसराय-गंगापुर मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर अवैध ऑटो स्टैंड बनाकर ऑटो चालकों द्वारा मनमाना सवारियों को बैठाने का कार्य किया जा रहा था जिसकी खबर सोसल मीडिया इंटरनेट प्लेटफार्म पर वायरल होते ही चौकी प्रभारी मोहनसराय ने तत्काल पुलिस टीम के साथ गंगापुर-मोहनसराय मोड़ पहुँच हाईवे से ऑटो चालकों को खदेड़ा और दोबारा हाईवे पर ऑटो खड़ी कर सवारी भरने पर कार्यवाही का निर्देश देते हुए अभियान चलाया जिसके दौरान दस ऑटो का चालान भी किया दोबारा नियम उलंघन करने में कड़ी कार्यवाही का चेतावनी भी चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह ने ऑटो चालकों को दिया इसके साथ सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दस लोगो का भी चालान किया गया।इस अवसर पर कांस्टेबल शीत वर्मा,हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल राम अवतार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


