spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

नवागत चौकी प्रभारी भदवर दिनेश त्रिपाठी ने किया पदभार ग्रहण युवा समाजसेवी व पत्रकार ने नए पदभार ग्रहण करने के बाबत दी बधाई

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस चौकी भदवर में दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को नए चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उनके इस सक्रिय रुख से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह और विश्वास की भावना देखने को मिली।नवागत चौकी प्रभारी भदवर श्री त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कानून सभी के लिए समान है और जो सही होगा,उसी के अनुरूप कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उनका यह सख्त और निष्पक्ष संदेश क्षेत्रवासियों के लिए राहत और भरोसे का कारण बना।नए प्रभारी की तैनाती से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।क्षेत्र के कई लोगों ने कहा कि दिनेश त्रिपाठी के कार्यभार संभालने से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि जनता को किसी भी स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है,बल्कि किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस चौकी से संपर्क करना चाहिए।इस अवसर पर पत्रकार विकास श्रीवास्तव,समाजसेवी अक्षय सिंह मोंटी,कोको सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नए प्रभारी का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने यह भी अपील की कि क्षेत्र के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को बनाए रखें।उनका कहना था कि किसी भी विवाद को आपसी संवाद और कानूनी प्रक्रिया से हल किया जाएगा ताकि क्षेत्र में हमेशा शांति का माहौल कायम रह सके।नवागत चौकी प्रभारी भदवर दिनेश त्रिपाठी के इस सकारात्मक दृष्टिकोण और स्पष्ट नीति से स्थानीय जनता में एक नई ऊर्जा और विश्वास का माहौल है।क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनकी कार्यशैली से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम लोगों की समस्याओं का भी समय पर समाधान होगा।नवागत चौकी प्रभारी पूर्व में चौकी प्रभारी कालिकाधाम थाना कपसेठी,चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना फूलपुर, थाना जंसा,थाना सिंधौरा व डीसीपी पीआरओ के यहाँ भी अपनी सेवा दे चुके है।शनिवार देर शाम तत्कालीन चौकी प्रभारी भदवर राम कुमार पांडेय ने नवागत चौकी प्रभारी भदवर दिनेश त्रिपाठी को कार्यभार सौप कर स्वागत व उज्वल भविष्य की कामना भी किया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp