एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना परिसर में सोमवार को ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत लंबे समय से खड़े लावारिस एवं सीज वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।पुलिस की इस कार्यवाही में कुल 32 लावारिस वाहन जिसमे 24 दो पहिया और 8 चार पहिया शामिल थे।नीलामी कार्यवाही में कुल सात बोलीदाता क्रमशः फैयाज अहमद एमएस जमाल इंटरप्राइजेज,शिवशंकर प्रसाद जीएस इंटरप्राइजेज,नवीन कुमार गुप्ता शक्ति इंटरप्राइजेज, प्रशांत कुमार यथार्थ इंटरप्राइजेज,शेखर मौर्या एम राज कंट्रक्शन,अजय सिंह अजय ट्रेडर्स,संजय जायसवाल संजय इंटरप्राइजेज के लोगो के बीच दो लाख पच्चीस हजार एक सौ से बोली शुरू हुआ जो अंत मे ढाई लाख पर जाकर समाप्त हुआ।

ढाई लाख में फैयाज अहमद एमएस जमाल इंटरप्राइजेज को 32 गाड़ियों नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर दी गयी।अधिकारियों ने बताया कि नीलामी पूरी तरह पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।साथ ही यह भी कहा गया कि अभियान के अंतर्गत अन्य थानों में भी खड़े लावारिस वाहनों का निस्तारण इसी प्रक्रिया से किया जाएगा।नीलामी के दौरान मुख्य रूप से एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजातालाब संजीव कुमार शर्मा,निरीक्षक परिवहन दिनेश राम,प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय,एचएम मिर्जामुराद अवनीन्द्र कुमार मिश्रा शामिल रहे।


