एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-समाज उत्थान सेवा समिति कुआर बाजार वाराणसी बीते दस वर्षों से डीएनटी समूदायों (नट समूदाय,धरकार समूदाय एवं बनवासी समूदाय) जो सरकार द्वारा चलाई जा रही बुनियादी एवं काल्याणकारी परियोजना से बंचित रह जाते है उन सभी परियोजनाओं से लाभान्वित करने हेतु इन सभी डीएनटी समूदायों में जागरूकता अभियान वाराणसी जिले के तीन ब्लॉक (हरहुआ,आराजी लाइन एवं सेवापुरी) में निरन्तर चलाया जा रहा है,जिसमें समुदाय में जगह जगह पर जनसुनवाई कराई जाती है,जिसमें समुदाय द्वारा प्रस्तुत समस्या को सरकारी तन्त्रों तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 25 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत चौखण्डी (पाही) में स्थित बारात घर पर जन सुनवाई आयोजित किया जा रहा है,जिसमें सजोई कल्लीपुर मिर्जामुराद महम्मदपुर भाऊपुर से नट समूदाय,धरकार समूदाय एवं बनवासी समूदाय से लोग उपस्थित होगे।डीएनटी समुदाय के लोगो ने बीडीओ आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव को पत्र देकर उपस्थित होने की माँग किया और समूदाय से निकली समस्याओं को दूर करने का प्रयास उचित स्तर से कराने का भी माँग प्राथमिकता के आधार पर कराने का गुहार लगाया है।



