spot_img
43.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

अपहरण के आरोपी अमित कुमार को जंसा पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल अपहृता सकुशल बरामद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम परमपुर अंडरपास के समीप से अपहरण के आरोपी अमित कुमार पुत्र संतलाल निवासी ग्राम भुइली थाना जंसा वाराणसी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल जंसा पुलिस ने बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 24 नवम्बर 2025 को थाना जंसा पर बरामद अपहृता के पिता द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बीते 30 अक्टूबर 2025 को अमित कुमार द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपहृता की बरामदगी एवं अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपहरण कर्ता अमित कुमार ने बताया कि वह एवं अपहृता पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे तथा दोनों के मध्य प्रेम संबंध था।परिवार द्वारा युवती के विवाह के संबंध में अन्यत्र वार्ता चलने की जानकारी होने पर दोनों घर से चले गए थे।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी शामिल है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp