spot_img
43.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

विभिन्न प्रदेशों के समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों का होगा समागम बिक्री संग कौशल समन्वयन का प्रदर्शन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन जनपद वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय के क्रीडा प्रांगण में आगामी 20 फरवरी से 2 मार्च 2026 यानी (ग्यारह दिनों)तक आयोजित किया जाएगा।जिसमे देश भर के विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्री की जाएगी।वाराणसी में इस तरह के मेले का आयोजन चार बार हो चुका है,जिसमें समूहों को अच्छा कारोबार करने का अवसर मिला था।मेले में बिहार,बंगाल,उड़ीसा,जम्मू कश्मीर,महाराष्ट्र,राजस्थान,तेलंगाना,केरला व हरियाणा व वाराणसी के प्रमुख स्टाल होंगे।मेले में मुख्य रूप से चिकन कारी,ब्लैक पाटरी,सिल्क साड़ी,लकड़ी के खिलौने,लेडिज गारमेंट,कांच की चूड़ियाँ,साफ्ट टॉय,डेकोरेटिव आइटम,जरी जरदोजी,जुट बैग,बासं के उत्पाद,चादर,नेचुरल फ़ूड,नारियल के उत्पाद सहित हूनरमंद,कुशल महिला कारीगरों के कला के प्रदर्शन का मंच होगा।मेले की तैयारियों को लेकर डीएम वाराणसी ने राइफल क्लब में समीक्षा बैठक एवं मेले की तैयारियों यथा यातायात,साफ़ सफाई,स्वास्थ्य सुविधा,अग्निशमन व्यवस्था,प्रतिभागियों के ठहरने एवं आने जाने की व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर महत्पूर्ण निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) वाराणसी ने मेले के प्रचार प्रसार,विक्री एवं अभी तक की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की।मेले में प्रति दिवस लगभग चार-पाँच हजार लोगों के आने,बच्चो के लिए मिक्की माउस एवं खान पान के स्टाल भी लगेंगे।मेले में प्रतिदिवस सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा जिससे अन्य प्रदेशों से आये हुए स्टाल प्रतिभागियों एवं मेला आगंतुकों को वाराणसी के कला से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अग्निशमन विभाग,नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग,जिला पंचायत राज अधिकारी तथा आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp