एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने दहेज की माँग आत्महत्या मारपीट प्रताड़ित करने सहित अन्य मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरु की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता मधु कुमारी मौर्या पत्नी कमलेश कुमार मौर्या निवासी ग्राम गंगापुर थाना रोहिनया द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी विवाह बीते 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था पति कमलेश कुमार मौर्य पुत्र दिवाकर मौर्या आये दिन शराब पीकर मारता-पीटता व भद्दी-भद्दी गालिया देता रहता है।इस समय तीन महीने से गभर्वती है तथा कहता है कि जाओं अपने मायके से एक लाख रुपया ले आओं नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा और अपने भी आत्महत्या कर लूगां और आये दिन रात में शराब पीकर अपने दोस्तो को भी अपने घर में ले आते है,जिससे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बीते 22 मई 2025 को समय लगभग 7 बजे शाम को पति ने हमारे साथ मारपीट कर भगा दिया।हमारे पिता बेरोजगार है आर्थिक तंगी से जूझ रहे है तथा पैसा देने में असमर्थ है।पति कमलेश कुमार मौर्य हमारे मायके भी आकर गाली-गलौज तथा मारपीट करता रहता है समय रहते कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी तो भविष्य में कोई अप्रिय घट सकती है की जानकारी लिखित रूप से दे थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने तत्काल रोहनिया पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया,जिसके बाद रोहनिया पुलिस ने विवाहिता के तहरीर के आधार पर पति कमलेश कुमार मौर्य के खिलाफ दहेज की मांग प्रताड़ित मारपीट करने सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।



